महिलाएं SMS भेजने में आगे, पुरुषों को फेसबुक से लगाव
(India) यह भी संभावना है कि महिलाएं रिश्ते बनाने और बातचीत के उद्देश्य से एसएमएस या ई-मेल भेजने जैसे सामाजिक कारणों के लिए मोबाइल फोन का ज्यादा उपयोग करती हैं। अध्ययन में पाया गया कि कॉलेज जाने वाली जमात में 60% महिलाएं अपने मोबाइल फोन से चिपकी रहती हैं। बेयलॉर यूनिवर्सिटी के हैंकामर स्कूल ऑफ बिजनेस के जेम्स रॉबर्ट्स ने बताया,कॉलेज जाने वाली महिलाएं दिन में 10 घंटे, जबकि पुरुष 8 घंटे मोबाइल फोन से चिपके रहते हैं। इससे उनकी शैक्षिक क्षमता प्रभावित होने का खतरा भी उत्पन्न होता है। रॉबर्ट्स ने कहा कि पुरुष हालांकि खुद को सोशल मीडिया के आकर्षण से नहीं बचा पाते। अध्ययनकर्ताओं ने पाया, पुरुष अपना ज्यादातर समय फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर बिताते हैं। ट्विटर पर वे खिलाड़ियों और खबरों का अनुसरण करते हैं। यह अध्ययन 164 कॉलेज छात्र-छात्राओं पर किए गए ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित है। अध्ययन जर्नल 'बिहेवियर एडिक्शन' में प्रकाशित हआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।