अमेरिकी-भारतीय छात्र अंकेश मदान इस दल का हिस्सा हैं जिसने ‘अंडरकवर कलर्स’ नाम की इस नेल पॉलिश का अविष्कार किया है। नेल पॉलिश के असर की जांच के लिए महिला को अपनी उंगली से पेय पदार्थ को हिलाना होगा। पेय पदार्थ में रोहिप्नोल, जानक्स या जीएचबी (गामा-हाइड्रोक्सीबुटिरिक एसिड) जैसे डेट रेप ड्रग्स के मौजूद होने पर उनके संपर्क में आने पर नेल पॉलिश का रंग बदल जाएगा। अंडरकवर कलर्स के चारों संस्थापकों ने कहा कि वह ऐसे किसी ना किसी इंसान को जानते हैं जो यौन शोषण का शिकार रहा है। मदन ने कहा, ‘हम अपने समाज में मौजूद बड़ी समस्याओं के बारे में सोच रहे थे और मादक पदार्थों की मदद से किए जाने से यौन अपराध का विषय हमारे सामने आया।’ उन्होंने कहा, ‘इसके बाद डेट रेप ड्रग्स का पता लगाने वाली नेल पॉलिश के निर्माण का विचार हमारे मन में आया।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।