व्हाट्सएप पर अब मुफ्त में कर पाएंगे वॉयस कॉलिंग!
(India) व्हाट्सएप पर यह शानदार सुविधा जल्द ही मिलने वाली है। गौर हो कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान व्हाट्सएप के सीईओ जान कॉम ने व्हाट्सएप पर वॉयस कॉलिंग फीचर दिए जाने की बात कही थी, जो अब साकार होने वाली है। कंपनी के मुताबिक फ्री वॉयस कॉलिंग की यह सुविधा इसी साल की एंड्रॉयड, आईओएस, ब्लैकबेरी और नोकिया फोन्स पर उपलब्ध कराई जा रही है। व्हाट्सएप ऐसी पहली कंपनी नहीं है जो फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा देने जा रही है, बल्कि इससे पहले वीबर और लाइन यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं जिसका फायदा लाखों उपभोक्ता उठा रहे हैं। फेसबुक अधिकृत व्हाट्सएप इस बात की गवाह है कि अधिग्रहण के बाद 15 प्रतिशत ट्रैफिक बढ़ा है। भारत में व्हाट्सएप ने 50 मिलियन एक्टिव यूजर्स की संख्या को पार कर लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।