हरियाली से भरपूर ऑफिस में खुशहाल और सक्रिय रहते हैं कर्मचारी
(India) शोध में पाया गया कि हरियाली से महरूम दफ्तर को पेड़-पौधों से संवारे जाने से कर्मचारियों की कार्य क्षमता 15 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है। कार्डिफ यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी विभाग के मार्लोन नीयुवेंहुइस कहते हैं कि दफ्तर में पेड़-पौधे लगाने का फायदा दफ्तर में कर्मचारियों के काम की गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ने से मिलेगा। शोधकर्ताओं ने हवा की गुणवत्ता, ध्यान और कार्यस्थल संतुष्टि के संबंध में स्टाफ के नजरिये से हरियाली रहित या हरित दफ्तरों के असर को जांचा। उन्होंने ब्रिटेन और नीदरलैंड्स में दो बड़े व्यावसायिक दफ्तरों में अगले दो माह तक कर्मचारियों की उत्पादकता के स्तर पर नजर रखी। शोध के निष्कर्षो में पता चला कि दफ्तरों में पेड़-पौधों ने कार्यस्थल संतुष्टि, ध्यान स्तर और हवा की गुणवत्ता कथित रूप से उल्लेखनीय ढंग से बढ़ा दी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।