स्पेसशिप की तरह दिखता है एप्पल का नया ऑफिस
(India) नए ऑफिस का एक वीडियो हाल ही में जारी हुआ है, जिसमें ऑफिस के नए कैम्पस के बारे में बताया गया है।
वीडियो में नए ऑफिस में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसे देखकर लगता है वाकई एप्पल का नया कैम्पस बेहतरीन होगा। हम आपको बता दें कि एप्पल के Iphone 6 की लॉन्चिंग 9 सितंबर को होने वाली है। खबरों की मानें तो ये फोन 4.7 इंच और 5.5 इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च किए जाएंगे। पिछले साल की तरह इस साल भी एप्पल कंपनी अपने दो नए आईफोन मार्केट में उतार सकती हैं।
भूकंप का भी नहीं होगा असर
एप्पल का नया ऑफिस कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि अगर कभी भूकंप आता है तो इस बिल्डिंग को नुकसान नहीं होगा। अगर भूकंप की तीव्रता ज्यादा है तो भी कैम्पस को बहुत कम नुकसान होगा। कैम्पस में अस्पताल, फायर हाउस, पुलिस स्टेशन जैसी सारी सुविधाएं मौजूद है।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।