सुबह-सुबह का यौन संबंध आपको रखेगा तरोताजा और जवां
(India) हालिया अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। मतलब, मॉर्निग वॉक और जॉगिंग से होने वाला फायदा आप सुबह के यौन संबंध से उठा सकते हैं। मीडिया रपट ने यौन स्वास्थ्य शिक्षक और मशहूर किताब 'बिकाउज आइ फील गुड' के लेखक डेब्बी हर्बेनिक के हवाले से कहा कि सुबह के यौन संबंध से रोग प्रतिरक्षा प्रणाली में इजाफा होता है। इससे आप दिन भर खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। हर्बेनिक के मुताबिक, यौन संबंध के दौरान कुछ ऐसे रसायन स्रावित होते हैं, जो शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ाते हैं, जिससे आपकी त्वचा और बाल स्वस्थ और मजबूत होते हैं। हर्बेनिक कहते हैं कि यौन संबंध इम्यूनोग्लोबुलिन ए (आईजी ए) के स्तर को बढ़ाता है, जो रोगों से लड़ने में सहायक है। एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरॉन के स्तर में वृद्धि से आप हमेशा जवान दिखते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।