मोदी ने करवाया था ‘महात्मा मंदिर’ का निर्माण:
गुजरात के 50 वें स्थापना दिवस के मौके पर मई 2010 में मोदी ने महात्मा गांधी की याद में ‘महात्मा मंदिर’ बनाने का फैसला किया था। इसका उपयोग वीवीआईपी लोगों की मेहमाननवाजी और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए होता है। गांधीगर के सेक्टर-13 में 34 एकड़ में स्थित यह मंदिर 150 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इसके निर्माण में लगभग डेढ़ साल का वक्त लगा।
स्पेशल खूबियां:
- नीचे लॉबी तथा ऊपर विशाल आकार के बगीचे
- बगीचों में गांधी जी के जीवन से जुड़ी 365 घटनाओं के स्कल्पचर, जो गांधीजी के जीवनदर्शन को उजागर करते हैं।
- 10 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता वाला और सुविधाओं से पूर्ण भव्य सेमीनार हॉल
- तीन चरणों में 10 हजार वर्गमीटर से ज्यादा क्षेत्र में प्रदर्शनी के लिए एक्जिीबिशन सेन्टर
- पूरा हॉल एयरकंडीशंड और हाईटेक सुरक्षा-व्यवस्था से लैस
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।