न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर में होगा मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण
(India) मैनहट्टन, न्यूयॉर्क में मैडिसन स्क्वेयर गार्डन में 28 सितंबर को मोदी का भाषण टाइम्स स्क्वेयर में प्रसारित होगा। इस बड़े आयोजन की आयोजक इंडियन-अमेरिकन कम्युनिटी फउंडेशन (आईसीएफ) इस संबंध में टाइम्स स्क्वेयर एलायंस के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर रही है। न्यूयॉर्क शहर का केंद्र माने जाने वाले टाइम्स स्क्वेयर में बड़े पर्दों पर सीधे दिखाए जाने वाले मोदी के संबोधन में अंग्रेजी में उपशीषर्क होंगे। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि ऑडियो के लिए या सीधे भाषण सुनने के लिए लोग या तो टोल फ्री नंबर डायल कर सकते हैं या फिर अपने स्मार्ट फोन पर एक एप इस्तेमाल कर सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।