मोबाइल फोन विकिरण से मानव कोशिकाओं पर असर पड़ता है: वैज्ञानिक
(India) फिनलैंड के वैज्ञानिक दारियूस लेसजेकजिन्सकी ने कहा कि वह एक शोध पर काम कर रहे थे जिसके लिए फिनलैंड के संगठन टेकेस ने वित्तपोषण का वादा किया था। दारियूस ने कहा कि उन्होंने देखा है कि मोबाइल फोन के विकिरण के संपर्क में आने पर मानव कोशिकाओं का स्वरूप बदल जाता है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि यह नुकसानदायक है या नहीं, क्‍योंकि शोध के लिए वित्तपोषण रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब हमने पाया कि मोबाइल फोन मानव शरीर पर असर डालते हैं तो वित्तपोषण रोक दिया गया। यदि उद्योग के भागीदार को शोध पसंद नहीं आता, तो आमतौर पर टेकेस उसका वित्तपोषण नहीं करता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।