औषधीय गुणों की खान है गुनगुना पानी, वजन कम करने में भी मददगार
(India) कहा जाता है कि गुनगुना या गर्म पानी औषधीय गुणों की खान है। जो लोग बढ़ते मोटापे से परेशान है उन्हें खाने के आधे घंटे बाद एक ग्लास गुनगुने पानी को सिप कर यानी धीरे धीरे घूंट-घूंट कर पीने की सलाह दी जाती है। जानकारों का दावा है कि यह उपाय शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करने लिए बेहद कारगार माना जाता है। दरअसल गर्म पानी शरीर के विजातीय और विषैले तत्वों को बाहर निकाल देता है।
साथ ही पानी को थोड़ा गर्म करके पी लें तो कब्ज को दूर करने में भी मदद मिलती है। गर्म पानी से स्नान थकान मिटाने, त्वचा को निखारने और इसकी बीमारियों को दूर करने का सबसे अच्छा साधन है। गर्म पानी का इस्तेमाल वजन कम करने, रक्त प्रवाह को संतुलित बनाने और रक्त प्रवाह का संचार ठीक से करने में भी लाभकारी है।
साथ ही गुनगुना पानी शरीर में मौजूद गंदगी को साफ करने की प्रक्रिया तेज करता है और गुर्दों के माध्यम से गंदगी बाहर निकल जाती हैं। शाररिक श्रम करने के पहले थोड़ा गुनगुना पानी पी ले थकान कम महसूस होगी और आपका शरीर ज्यादा हल्का महसूस करेगा। गर्म पानी के साथ नींबू और शहद का मिश्रण बनाकर सेवन करने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है और वजन कम करने में भी ये नुस्खा लाभदायक है। गुर्दों की सेहत अच्छी बनाए रखने के लिए दिन में कम से कम दो बार यानी सुबह-शाम गुनगुना पानी पीना चाहिए इससे शरीर में मौजूद गंदगी का जमाव नहीं हो पाता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।