सीखने के स्तर में गिरावट चिंता की वजह : सर्वे
(India) यंग लाइव्स स्टडी नाम के इस अध्ययन में 3000 बच्चों को दो आयुवर्गों में बांट लिया गया। इनमें 6 से 18 महीने के 2,000 बच्चे और 7.5 से 8.5 साल की उम्र के 1,000 बच्चे थे। जून 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले इस अध्ययन को किया गया। अध्ययन में संकेत मिला कि 2006 के बाद से सीखने के स्तर में गिरावट आई है और केवल आधे बच्चे ही गणित के सवालों के सही उत्तर दे सके। जबकि 2006 में दो तिहाई बच्चों ने गणित के सवाल सही से सुलझा लिये थे। अध्ययन के अनुसार यह चिंता की बात है। हालांकि अध्ययन में यह उत्साहजनक पहलू भी सामने आया कि भारत में अब 12 साल की उम्र के महज 3 प्रतिशत बच्चे स्कूल नहीं जाते।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।