वजन पर नियंत्रण रखने में कारगर है सूर्य किरण स्नान
(India) अध्ययन में पाया गया कि जो लोग सुबह की किरण में धूप सेंकते हैं, उनका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) उन लोगों के मुकाबले कम होता है जो दिन के बाद के हिस्से में धूप में आते हैं। दिन के समय रोशनी के संपर्क में आपके आने का समय, तीव्रता और अवधि आपके वजन से संबद्ध होता है। नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के फेइनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन में तंत्रिका विज्ञान के सहायक अनुसंधान प्रोफेसर कैथरयन रीड ने कहा, "सुबह के समय सूरज की रोशनी लोगों के वजन को कम करती है।" उन्होंने कहा कि बाद के घंटों में तेज धूप होती है जो व्यक्ति के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) को बढ़ाती है। अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक, तेज धूप सुबह 8 बजे से दोपहर के बीच होती है। बीएमआई को प्रभावित करने के लिए 20 से 30 मिनट तक धूप सेंकना पर्याप्त होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।