ऑनलाइन हो रही है बकरों की बुकिंग!
(India)
कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-जुहा या बकरीद को आने में अभी करीब 15 दिन बाकी हैं, पर कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद और बिक्री अभी से शुरू हो गई है। हालांकि ये बात अलग है कि अब पारंपरिक भीड़भाड़ भरे बकरा बाजार अब गुजरे जमाने की बात होते जा रहे हैं। मोबाइल, कपड़े और अन्य उत्पादों की तरह बकरों के व्यापारी भी अब ऑनलाइन बाजार का रूख कर चुके हैं। ओएलएक्स जैसे ऑनलाइन मार्केटिंग साइटों पर कई बकरा विक्रेताओं के विज्ञापन देखे जा सकते हैं। भागलपुर के हीरा खान अपने शानदार बकरे के बारे में ऑनलाइन विज्ञापन में लिखते हैं कि, इस बकरे के पेट के बाईं ओर कुदरती रूप से अल्लाह का नाम लिखा है। हालांकि खान ने इस विज्ञापन में इस पवित्र बकरे की कीमत का उल्लेख नहीं किया है, पर भागलपुर के फरहान इंजमाम 25,000 रूपए के टैग के साथ अपने बकरे के विज्ञापन में लिखते हैं, कुर्बानी के लिए बकरा अपने बकरे की फोटो के साथ उन्होंने लिखा है कि, मैं बकरीद में कुर्बानी के लिए अपना बकरा बेचना चाहता हूं। वहीं समस्तीपुर के विनय शर्मा अपने बकरीद स्पेशल बकरे को 17,000 रुपए में बेचना चाहते हैं। कीमतों के आलावा ज्यादातर विज्ञापनकर्ताओं ने बकरे के वजन और रंग के बारे में लिखा है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।