9 साल का बॉडीबिल्डर!
(India)
9 साल के ग्यूलिआनो स्ट्रो का निकनेम ‘रोमानिया हरक्यूलस’ पड़ गया है। इस बच्चे के मसल्स को देखकर बड़े-बड़े पहलवान और बॉडीबिल्डर हैरत में पड़ सकते हैं। हाल ही में इस बच्चे ने यू ट्यूब पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह लंबवत दंड करते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो ग्यूलिआनों ने अपने स्कूल के दोस्तों को प्रभावित करने के लिए गर्मी की छुट्टियों के दौरान बनाई है। इस वीडियो में यह बच्चा सबसे पहले अपने शरीर के पूरे वजन को अपने हाथों के सहारे संतुलित करता है फिर अपने दोनों पांव को हवा में रखते हुए बेहद सफाई से कई पुशअप मारता हुआ दिखाई दे रहा है। रोमानिया के इस बालक को अपनी ताकत के चलते दुनिया का सबसे ताकतवर बालक माना जाता है और इस ताजा वीडियो में वह अपनी उपाधि को सही साबित करता हुआ दिखाई दे रहा है। व्यायामशाला से ग्यूलिआनों का परिचय तब से है जब वह ठीक से चलना भी नहीं सीख पाया था। हर रोज दो घंटे वजन उठाने की ट्रेनिंग उसके नियमित दिनचर्या का हिस्सा है। ग्यूलिआनों के नाम अपनी उम्र में दुनिया का सबसे शक्तिशाली बालक होने का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड है। हालांकि कुछ जानकार बताते हैं कि इस उम्र में इस बालक के लिए इतना व्यायाम करना नुकशानदायक हो सकता है ,पर उसके पिता लुलियन का कहना है कि कठिन परिश्रम और व्यायाम हर उम्र के व्यक्ति के लिए लाभदायक होता है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।