देखा है कभी एेसा धोड़ा,रोज दुकान पर जाकर खाता है पान
(India) इंदौर- इस पान की दुकान पर वैसे तो शहर के नामचीन लोग आते रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ सप्ताह से नियमित रूप से आने वाला यह विशेष ग्राहक लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। पान की दुकान वाले के लिए खास ग्राहक बन चुका बादल नाम का यह सफेद घोड़ा अभी सात महीने का ही है, लेकिन शौक गजब का लग चुका है। यह घोड़ा जिंसी निवासी निजी व्यापार करने वाले गोलू कश्यप का है जिन्होंने इसे घुड़सवारी का शौक पूरा करने के लिए कुछ सप्ताह पहले ही खरीदा है। गोलू रोज सुबह बादल को वर्जिश कराने के लिए अपनी जीप से बांधकर खुले मैदानों में दौड़ लगवाने ले जाता है। कुछ दिन पहले पोलोग्राउंड इलाके में बादल को दौड़ लगवाने के बाद गोलू खुद के लिए पान लेने राजबाड़ा पर आया तब भी बादल जीप से बंधा था। उस दिन उसने बादल को भी मीठा मसाले वाला पान खिला दिया था। तब से रोज ही दौड़ के बाद बादल खुद-बखुद गोलू को राजबाड़े की तरफ खींच लाता है।
बादल को भी एक पान से सब्र नहीं होता। सुबह करीब साढ़े छह बजे अन्ना भैया की दुकान पहुंचकर जब तक बादल 4-5 पान नहीं खा लेता तब तक वहां से हिलता ही नहीं है।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।