ड्राइविंग के दौरान थकान भगाने के लिए पीएं चाय
(India) एक नए शोध के मुताबिक, कैफीनयुक्त पेय पदार्थ पीना या संगीत सुनना ड्राइवरों द्वारा थकान दूर करने के लिए आजमाए जाने वाले दो लोकप्रिय तरीके हैं। मैकमास्टर यूनिवर्सिटी के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में स्नातक की छात्रा शीसू लियु ने कहा कि लेकिन संगीत वाहन चालकों का ध्यान भंग कर सकता है। शोधकर्ताओं ने ड्राइविंग पर एक शोध किया, जिसमें संगीत या कैफीन के इस्तेमाल के बाद उनकी थकान का स्तर मापा गया। 20 प्रतिभागियों ने तीन दिन की अवधि में उसी वक्त 120 मिनट के तीन ड्राइविंग सत्र पूरे किए और एक प्रश्नावली में अपने थकान के स्तर को नंबर दिए। निष्कर्षो से ऎसा संकेत मिला कि जिन वाहन चालकों ने कैफीन या संगीत का इस्तेमाल शक्तिवर्धक पदार्थ के रूप में किया था, उन्हें ऎसा न करने वालों की तुलना में कम थकान महसूस हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।