दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप बनाएंगे भारत समेत 5 देश
(International) 30 मीटर लंबा टेलीस्कोप या टीएमटी मौनाकिया ज्वालामुखी शिखर के पास स्थापित किया जाएगा जिसकी लागत 1.4 अरब डॉलर आएगी। इन देशों की योजना मार्च 2022 तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने की है। जापान निर्माण लागत का करीब एक चौथाई खर्च वहन करेगा। एक समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार निर्माण कार्य शुरू होने के उपलक्ष्य में कल माउंट मौनाकिया पर 4,012 मीटर की उंचाई पर स्थित एक जगह पर समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें इन देशों के करीब 100 खगोलविद् और अधिकारी शामिल होंगे। टीएमटी जापान के सुबारू टेलीस्कोप से भी बड़ा होगा। सुबारू टेलीस्कोप दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्कोप में से एक है जिसका निर्माण मौनाकिया शिखर पर ही हुआ था और उसने 1999 में काम करना शुरू कर दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।