2014 में ही होगा ऑनलाइन मर्डर, डिवाइसेज के जरिए कत्ल!
(India) लेकिन बताया जा रहा है कि दुनिया का पहला ऑनलाइन मर्डर इसी साल अंत तक होने वाला है। यह चेतावनी इंटरनेट एक्सपर्ट्स और एजेंसियों द्वारा जारी की गई है। इंटरनेट से जुड़ी डिवाइस को हैक कर इसे यानी ऑनलाइन कत्ल को अंजाम दिया जा सकता है। यह चेतावनी यूरोपीय यूनियन की पुलिस यूरोपोल के जरिए आई है। इस चेतावनी भरी रिपोर्ट में इस बात को लेकर चिंता जताई गई है कि साइबर जगत के अपराधी इंटरनेट तकनीक का इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति को निशाना बना सकते हैं। ऑनलाइन मर्डर इंटरनेट के जरिए इंसानों को मारने का एक ऐसा नया और आधुनिक तरीका है जिसके तहत कोसों दूर बैठे एक व्यक्ति को दूसरा व्यक्ति पल भर में खत्म कर सकता है। इसी डर से दुनियाभर के इंटरनेट एक्सपर्ट सकते में हैं। इंटरनेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑनलाइन मर्डर को अंजाम इंटरनेट से कनेक्ट होने वाली डिवाइसेज को हैक करके दिया जा सकता है। इन डिवाइसेज में स्मार्टफोन, टेबलेट, कंप्यूटर, स्मार्टवॉच, स्मार्टफोन, होम एप्लायंस, स्मार्टटीवी, हार्ट पेसमेकर जैसी चीजें शामिल होंगी। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक यूरोपोल को महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरणों पर कंप्यूटर के जरिए किए गए हमले में किसी के घायल होने अथवा उसकी मौत तक हो जाने का अंदेशा है। इस नए खतरे को लेकर यूरोपोल का आकलन पिछले हफ्ते प्रकाशित हुआ इसमें अमेरिकी सुरक्षा फर्म आईआईडी की रिपोर्ट का जिक्र है, जो बताती है कि इंटरनेट से जुड़ी डिवाइस को हैक करके पहला मर्डर इसी साल आखिर तक किया जा सकता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दशकों में अरबों डिवाइसें इंटरनेट से जुड़ चुकी होंगी और ऐसे में इनकी सुरक्षा में सेंध लगाने के मौके भी बढ़ेंगे। जानकारी के मुताबिक हर चीज के लिए इंटरनेट के इस्तेमाल की हमारी आदत ने अपराधियों के लिए भी अपने मंसूबों को अंजाम देने के नए रास्ते खोले हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इन गतिविधियों के तहत होनेवाले इस प्रकार के अपराधों को रोक पाना मुश्किल साबित हो सकता है और सुरक्षा के जानकारों के लिए यकीनन यह बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।