रिक्शे से तय कर लिया कोलकाता से लद्दाख तक 3000 किमी का सफर
(India) सत्येन दास (44) ने बताया कि झारखंड, उत्तर प्रदेश, श्रीनगर और करगिल होते हुए 68 दिन तक रिक्शा चलाने के बाद 17 अगस्त को उसने लद्दाख में प्रसिद्ध खारदुंग ला र्दे को पार किया, वह कुछ दिन पहले ही घर लौटे हैं और वह चाहते हैं कि 5,000 मीटर की उचांई पर रिक्शा चलाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में उनका नाम दर्ज होना चाहिए, उनकी इस यात्रा के लिए दक्षिणी नकटाला अग्रणी क्लब ने वित्तीय मदद दी थी, क्लब के सचिव पाथरे डे ने कहा, ‘‘हमने अनुमान लगाया था कि यात्रा पर करीब 80 हजार रूपये खर्च होंगे, यह राशि हमने क्लब के सदस्यों से जुटाई, हम इस साहसिक कार्य को अंजाम देने के प्रति उसके जुनून से प्रभावित थे.’’ दास ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल परिवहन के रूप में रिक्शा को बढ़ावा देना और विश्व शांति का संदेश प्रसारित करना था, उनके इस साहसिक कार्य को रिकॉर्ड करने के लिए कोलकाता का एक वृत्तचित्र निर्माता उनके साथ था, उनके पास नक्शे भी थे, ताकि यात्रा में आसानी हो सके, यह पहली बार नहीं है जब दास ने ऐसे कार्य को अंजाम दिया है, इससे पहले उन्होंने 2008 में अपनी पत्नी और पुत्री के साथ रिक्शे से रोहतांग र्दे की यात्रा की थी

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।