दुबई में हैप्पिनेस मीटर शुरू
(India) इस व्यवस्था में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग होगा, जो एक केंद्रीय नेटवर्क से जुड़े रहेंगे, इस प्रणाली को हैप्पिनेस मीटर कहा गया है, इस मीटर के जरिए सरकार अधिकारी जान पाएंगे कि किसी सेवा से जनता को संतुष्टि मिल रही है और किससे नहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम ने शनिवार को प्रणाली को लांच करते हुए कहा, "लोगों के संतोष और खुशी को मापने के लिए तिमाही या सालाना रिपोर्ट तैयार करना हमारी महत्वाकांक्षा नहीं है, क्योंकि आज दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है, इसलिए सरकारी सेवाओं को रोज मापा जाना चाहिए." यह स्मार्ट सरकार और स्मार्ट शहर बनाने के लिए उठाए गए कई कदमों का हिस्सा है, जिसके तहत प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए सरकारी सेवाओं की प्रभावोत्पादकता बढ़ाई जाएगी, उन्होंने कहा, "यह दुबई आने वालों को भी दुबई यात्रा के अपने अनुभवों का मूल्यांकन करने में मदद करेगा." लोगों की सरकारी सेवाओं से संतोष और खुशी को रोजाना स्तर पर मापने वाला दुनिया का पहला शहर है, हैप्पिनेस मीटर के पहले चरण में इसे धीरे-धीरे सभी सरकारी विभागों में अगले साल तक लगाया जाएगा, दूसरे चरण में यह मीटर चुनी हुई निजी कंपनियों में भी लगाई जाएगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।