(India)
जबकि वैश्विक स्तर पर यह 87 प्रतिशत है। अनुसंधान फर्म स्टीलकेस इंक ने अपने ताजा वैश्विक अध्ययन में कहा है, आज के समय में ज्यादातर कार्यस्थल ऐसा हैं जहां कर्मचारियों के लिए निजता तलाशना मुश्किल है। काम में जी लगाने और कुछ नया करने के लिए यह जरूरी है। अध्ययन में कहा गया है कि अमेरिका में कर्मचारियों के एकाग्रचित होकर काम नहीं करने से सालाना 450.550 अरब डालर का नुकसान हो रहा है। अध्ययन के मुताबिक, दुनियाभर में कंपनियों के मुख्य कार्यकारी कर्मचारियों की एकाग्रता और कारोबारी निष्पादन के बीच सीधा संबंध की बात मानते हैं और कुछ संगठन उन कारकों को पहचान सकते हैं जिनसे कर्मचारियों की तल्लीनता पर सकारात्मक असर पड़ता है। आज ज्यादातर कार्यस्थल खुले-खुले से हैं जहां कर्मचारियों के बीच अधिक बातचीत होती है। स्टीलकेस ने यह अध्ययन स्वतंत्र अनुसंधान फर्मों. इपसॉस व गैलप द्वारा भारत सहित 14 देशों में 10,500 से अधिक कर्मचारियों के बीच कराया है। 85 प्रतिशत कर्मचारी कार्यस्थल को लेकर असंतुष्ट हैं और वे कार्यालय में आसानी से ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते। भारत में करीब 91 प्रतिशत कर्मचारी बेमन से काम करते हैं और बस समय बिताते हैं। उनमें काम को लेकर जुनून नहीं है।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।