81 साल की उम्र में रोज 100 दंड बैठक!
(India)

81 साल की एक चीनी महिला रोज पांच मिनट में 100 दंड बैठक करती हैं। शिन्हुआ के मुताबिक, ली गुओचुयान ने फुजियान प्रांत में खेलों में योग्यता और समर्पण के चलते खास पहचान बनाई है। इस साल जुलाई में 81वां जन्मदिन मनाने वाली ली रोज बास्केटबाल का अभ्यास करती हैं। इसके अलावा वह दंड-बैठक और उठा-बैठक भी करती हैं। ली ने रोली-पोली रोल नाम से खुद की एक एक्सरसाइज भी विकसित की है, जिसे वह घर पर रोजाना सौ बार करती हैं। उनका मानना है कि एक्सरसाइज करना उनकी मांसपेशियों और हड्डियों के लिए अच्छा है। वह कहती हैं, मैं खेलों का आनंद लेती हूं, एक्सरसाइज करने से मुझे खुशी महसूस होती है। जिनजियांग प्रांत में रहने वाली ली 56 की उम्र तक खेती करती थीं।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।