मानसिक क्षमता बनाए रखने के लिए बढ़ाएं शब्दभंडार
(India) एक विशाल शब्दभंडार मस्तिष्क की संज्ञानात्मक क्षमता को बढ़ाने और खोए याददाश्त की क्षतिपूर्ति करने में मददगार हो सकता है, इसे कॉग्निटिव रिजर्व का नाम दिया गया है, शोधकर्ताओं ने कहा, "समृद्ध शब्दभंडार बेहतर कॉग्निटिव रिजर्व का पैमाना मानी जाती है, जो मस्तिष्क की संज्ञानात्मक क्षति भरपाई कर देती है." स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ सेनटियागो डे कॉम्पोस्टेला की क्रिस्टीना लोजो सिओनी ने कहा, "हमने व्यक्ति के शब्द ज्ञान के भंडार के स्तर पर ध्यान केंद्रित किया, क्योंकि इसे क्रिस्टलाइज्ड इंटेलीजेंस का सूचक माना जाता है, जिसका अर्थ अतीत का बौद्धिक कौशल है." इस अध्ययन में 50 से ऊपर की उम्र के 326 लोगों को शामिल किया गया, जिनमें 222 मानसिक रूप से स्वस्थ और हृष्ट-पुष्ट व्यक्तियों और 104 हल्के संज्ञानात्मक दोष वाले व्यक्तियों को लिया गया ,शोध में जिन प्रतिभागियों की शब्दावली कमजोर थी, उनमें संज्ञानात्मक दोष पाया गया, यह अध्ययन जर्नल एनालीस दे साइकोलोजिया (एनल्स ऑफ साइकोलॉजी) में प्रकाशित हुआ है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।