(India)
ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है लखनऊ के नरही निवासी 34 वर्षीय जाग्रत चटर्जी ने, जाग्रत ने 50 घंटों की मेहनत से एक ही चार्ट पर 1 से 2072 तक पहाड़े लिख डाले, चार्ट में कुल 20720 खाने बने हुए हैं, एक पूरा पहाड़ा 1 इंच लंबे व 0.75 सेंटीमीटर चौड़े खाने में सिमटा है, जाग्रत के अनुसार, अंकों के आधार पर रिकॉर्ड बनाने में जो मजा आता है वह किसी दूसरे रिकॉर्ड में नहीं आता, अहम बात यह कि इससे पहले जाग्रत एक ही चार्ट पर 4 लाख 27 हजार वर्ष का कैलेंडर बना चुके हैं, इतना ही नहीं, वह एक ही चार्ट पर 10 लाख 8 हजार वर्ष का कैलेंडर भी बना चुके हैं, जिसे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति सहित तमाम विशिष्ट जनों ने सराहा है, जाग्रत को वर्ष 2013 में लखनऊ महोत्सव में 'शान-ए-शहर' के खिताब से सम्मानित किया गया था, वैसे तो जाग्रत ने पूरा पहाड़ा महीन बॉल पेन से ही लिखा है, पर इसे देखने के लिए आपको मैग्नीफाइंग ग्लास की जरूरत भी पड़ सकती है, जानकारी के अनुसार, अभी तक एक ही चार्ट पर अधिकतम 1000 पहाड़े लिखने का रिकॉर्ड है. जाग्रत अपनी इस अनोखी उपलब्धि को कॉपीराइट करवाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस (फरीदाबाद, हरियाणा), लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड (गुड़गांव, हरियाणा) व गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (लंदन) में भेजने के लिए भी प्रयासरत हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।