चीन में 60 हजार लोगों की उम्र 100 वर्ष से अधिक!
(India)
चीन के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार देश में लगभग 60 हजार लोगों की उम्र 100 वर्ष से अधिक है। इनमें सबसे बूढ़े व्यक्ति की उम्र 128 वर्ष है। इसका खुलासा जेरेंटोलॉजिकल सोसायटी ऑफ चाइना ने किया है। स्थानीय समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इन लोगों में तीन चैथाई से अधिक महिलाएं हैं। उनमें भी अधिकतर औरतें गांवों में रहती हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार दक्षिण चीन के हैनान, ग्वांगशी और मध्य चीन के अनहुई प्रांतों में ऐसे लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। इन लोगों पर किए गए एक रिसर्च में ये बातें सामने आई हैं कि ये सभी लोग घर के बाहर की गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेेते हैं और दूसरों से ज्यादा सक्रिय रहते हैं। इनकी खुराक स्वस्थ, पौष्टिक और संतुलित होती है जबकि इनकी दिनचर्या खुशनुमा, काम से भरपूर और जीवन का आनंद लेने वाली होती है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।