मोक्ष प्राप्ति के लिए ‘50 से अधिक दिन से उपवास’ पर है 83 साल की महिला
(India) यहां फ्रेंड्स कालोनी निवासी भवरलाल सेठी की पत्नी विक्की देवी सेठी बीते दो सितंबर से ‘संथारा’ पर हैं और जैन परंपराओं के मुताबिक ‘मोक्ष’ प्राप्ति की ओर बढ़ने के लिए अपना शरीर छोड़ने की खातिर भोजन का त्याग कर चुकी हैं, सूत्रों ने बताया कि वह यह अनुष्ठान इसलिए कर रही हैं क्योंकि उनकी कोई ख्वाहिश अब अधूरी नहीं रही, वह अपने पंथ के धार्मिक नेताओं और अपने परिवार की अनुमति से यह अनुष्ठान कर रही हैं, शहर का सामाजिक संगठन ‘स्ट्रगल फॉर जस्टिस’ पिछले सप्ताह एक जनहित याचिका लेकर उड़ीसा उच्च न्यायालय गया था, वहां उसने अपील की थी कि इस अनुष्ठान को सार्वजनिक रूप से करने को अवैध घोषित किया जाए और ओडिशा पुलिस को आपराधिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए जाएं, संगठन के सचिव शशिकांत शर्मा ने कहा कि यह कार्य ‘असंवैधानिक’ और ‘अवैध’ है क्योंकि यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है और भारतीय दंड संहिता की धारा 306 एवं 309 के तहत दंडनीय है, उच्च न्यायालय ने अभी इस याचिका पर संज्ञान नहीं लिया है, शर्मा ने कहा कि उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी और फिर शहर के पुलिस उपायुक्त से संपर्क किया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला,, जब पुलिस उपायुक्त संजीव अरोड़ा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने टिप्पणी से इंकार कर दिया, इसी दौरान, पुलिस ने मंगलाबाग पुलिस चौकी में स्टेशन डायरी के रूप में मामला दर्ज कर लिया है,,सूत्रों का कहना है कि विक्की देवी के शरीर पर घाव हो गए हैं लेकिन वह इलाज कराने से इंकार कर रही हैं.

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।