(India)
स्विट्जरलैंड की स्मार्टकार्डिया के सह-संस्थापक और सीईओ श्रीनिवासन मुरली ने कहा, ‘‘द इनर यू (आईएनवाईयू) एक पहने जाने योग्य उपकरण है जो उपयोग करने वाले को उसकी शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह की सेहत पर नजर रखने और उसे संभालने में मदद करता है.’’ मुरली ने कहा कि स्मार्टकार्डिया तकनीक यहां इकोल पॉलीटेक्निक फेडरल डि लॉसाने :ईपीएफएल: में इंबेडेड सिस्टम्स लैबोरेटरी में कई सालों के अनुसंधान पर आधारित है, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि यह उपकरण भारत के लिए बहुत लाभदायक होगा, इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रोकॉर्डियोग्राम :ईसीजी:, सांस लेने और उपयोग करने वाले के अन्य महत्वपूर्ण संकेतों पर निगरानी करने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है.’’ मुरली के मुताबिक, ‘‘उपयोगकर्ता इन संकेतों को तत्काल अपने मोबाइल फोन पर देख सकते हैं, यह भावनात्मक और शारीरिक सेहत के पहलुओं, मसलन तनाव का स्तर, मोटापा और शारीरिक गतिविधियों पर नजर रख सकता है और इस तरह स्वस्थ जीवनशैली के लिए इसका उपयोग मायने रखता है.’’ उपकरण निर्माता इसका मूल्य करीब 9,000 रुपये रखने का सोच रहे हैं ताकि लोगों के लिए सेहत पर नजर रखना किफायती हो
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।