50 करोड़ डॉलर दान करेंगे बिल गेट्स
(India)
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और फिलैन्थ्रपिस्ट बिल गेट्स ने घोषणा की है कि वो दुनिया के विकासशील देशों में मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों से लड़ने के लिए 50 करोड़ डॉलर दान करेंगे। गेट्स ने कहा कि दुनियाभर में इबोला का प्रकोप चेतावनी की तरह है और वक्त आ गया है कि इस ओर जरुरी कदम उठाए जाएं। रविवार को अमेरिकन सोसायटी ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसन एंड हाईजीन की 63वीं बैठक में गेट्स ने कहा, ‘उनका गेट्स फाउंडेशन 2014 में 50 करोड़ डॉलर डोनेट करेगा ताकि विकासशील देशों में मलेरिया, निमोनिया, डायरिया और इस जैसी कई बीमारियों में कमी लायी जा सके।’ गेट्स ने ये भी कहा कि उनके फाउंडेशन ने मलेरिया से निपटने के लिए दी जाने वाली वार्षिक सहायता में भी 30 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।