फैशन में है CROP TOP, बॉलीवुड स्टार्स भी इसे पहनकर लगते हैं स्टाइलिश
(India) बॉलीवुड में आजकल क्रॉप टॉप का काफी फैशन है। इसीलिए यह आपको ज़्यादातर हर यंग लड़की के वार्डरोब में मिलेगी। इस क्रॉप टॉप को बिज़नेस मीटिंग्स में जैकेट के अंदर या फिर संडे को आउटिंग के दौरान भी पहन सकते हैं। कुछ लड़कियां अपनी खूबसूरत फिगर को फ्लॉन्ट करने के लिए भी क्रॉप टॉप पहनती हैं।
1. प्रियंका चोपड़ा का लुक

आपको पार्टी में जाना है और आप कंफ्यूज़्ड हैं कि क्या पहनें और क्या नहीं? तो आप क्रॉप टॉप ट्राय करें। इसे ट्यूब टॉप (bandeau) और हाई वेस्ट पेंसिल स्कर्ट के साथ भी कैरी कर सकते हैं। सबसे स्टाइलिश लुक के लिए प्लेन ब्लैक कलर की ट्यूब टॉप के साथ प्रिंटेड स्कर्ट पहन सकते हैं। पार्टी में यह लुक बिल्कुल जमेगा। लेकिन अगर आप स्किन शो नहीं करना चाहते, तो प्रियंका चोपड़ा के इस स्टाइल को कॉपी करें। स्लिट वाली हाई वेस्ट स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप। यह एलिगेंट और चिक लुक देगा।
सोनम का स्टाइल
ज्यादातर लड़कियां ऑफिस में क्रॉप टॉप पहनने से कतराती हैं, लेकिन बॉलीवुड सेलिब्रेटी कभी भी क्रॉप टॉप कैरी करती हैं। बात करें बॉलीवुड की, तो सोनम कपूर बहुत बार क्रॉप टॉप में दिखी हैं। अगर आपको भी सोनम कपूर का यही लूक चाहिए तो हाई वेस्ट वाले ट्राउज़र्स के साथ फुल स्लीव्स वाली क्रॉप टॉप पहनें, लेकिन ध्यान रखें यह टॉप बैक से ज्यादा न लटका हुआ हो। प्लाज़ो पैंट्स भी हिप से ज्यादा न लटकी हो। आप इसके साथ ब्लेज़र भी कैरी कर सकते हैं। यह एथनिक के साथ-साथ चिक लुक भी देगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।