कम ऑक्सीजन के कारण धरती पर देर से आए पशु
(India) शोधकर्ताओं को यह जानकर बेहद हैरानी हुई कि जानवरों की उत्पति 80 करोड़ साल पहले प्रोटेरोजोइक काल के अंत में हुई थी, न कि उससे अरबों साल पहले, अमेरिका की येल युनिवर्सिटी के प्रोफेसर नोआ प्लेनेवस्की ने कहा, "हम पहली बार इस बात के सबूत पेश कर रहे हैं कि धरती की उत्पत्ति के शुरुआती दौर में ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम था, जिस कारण जानवरों की उत्पति नहीं हो पाई थी." वैज्ञानिकों ने चीन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका में प्राचीन तलछटों में पाए गए क्रोमियम आइसोटॉप्स विश्लेषण की मदद से ये सबूत इकट्ठा किए, पृथ्वी की परत में पाया गया क्रोमियम और उसके ऑक्सीकरण की प्रक्रिया वातावरण में मुक्त ऑक्सीजन की मौजूदगी से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है, शोधकर्ताओं ने समुद्र तट के आसपास उथले और लौहयुक्त समुद्र क्षेत्रों से इकट्ठा किए गए नमूनों का अध्ययन किया और इसकी तुलना स्थानीय लोगों से प्राप्त ऐसे ही नमूनों से की और पाया कि इसमें ऑक्सीजन का स्तर अधिक है, शोधकर्ताओं ने कहा कि धरती पर जानवरों की उत्पत्ति से पहले और बाद के दौर में पृथ्वी के सतह पर क्रोमियम चक्रण की प्रकृति निश्चित रूप से भिन्न है. यह शोध जर्नल साइंस में प्रकाशित हुआ है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।