(India)
जी हां! ऐसा ही कुछ हुआ हैं एक चीनी शख्स के साथ, जिसने मंगलवार को 'सिंगल्स डे' के अवसर पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का मन बनाया लेकिन उसकी यह ख्वाहिश तब धरी की धरी रह गई जब 52 लाख रुपए खर्च करके उसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए 99 आईफोन-6 खरीदें और इतना करने के बावजूद उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया, एक वैबसाईट की खबर के मुताबिक यह घटना चीन की है जहां मंगलवार को 'सिंगल्स डे' मनाया गया, इस दिन एक चीन के गुआंगझाऊ के एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का मन बनाया, यह शख्स पेशे से प्रोग्रामर है, इसके लिए उसने 52 लाख रुपए खर्च करके अपनी गर्लफ्रेंड के लिए 99 आईफोन-6 खरीद लिए, प्रपोज करने से पहले उसने सभी आईफोन्स को जमीन पर हार्ट शेप में सजाया और इसके अलावा उसने एक गुलदस्ता भी खरीदा, हालांकि, इतना करने के बावजूद गर्लफ्रेंड ने उसका प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया और शादी के लिए इनकार कर दिया, उसने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए जो रकम खर्च की, वह किसी औसत चीनी कर्मचारी की 17 साल की सैलरी से भी ज्यादा है, उसके प्रपोज करने की तस्वीरें अब चाइनीज सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर वायरल हो चुकी हैं
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।