(India)
जेनिना कोलकेविज नामक उस महिला को मृत घोषित करने वाली डॉक्टर वाइस्लावा सी ने बताया कि मैं इस घटना के बाद से सदमें में हूं। मैं जब जेनिना को देखने उसके आवास पर गई थी तो उसमें जीवित रहने का कोई लक्षण नहीं दिखा था। मैंने उनकी नब्ज की जांच की थी, दिल की धड़कनों की भी जांच की थी और आखों की पुतलियां भी देखी थी पर कुछ भी सकारात्मक नहीं था। डॉक्टर ने कहा, मुझे कोई संदेह होता तो मैं एंबुलेंस बुलवा लेती और आगे की जांच करती, लेकिन मैं आश्वस्त थी कि वह मर चुकी हैं। मृत घोषित किए जाने के बाद जेनिना को मुर्दाघर में रख दिया गया था। मध्य रात्रि से थोड़ी देर पहले वहां का कर्मचारी जब एक अन्य मुर्दा को लेकर जेनिना के मृतक शरीर के पास गया तो उसे छटपटाते हुए देखा। महिला ने ठंड की शिकायत की और गर्म चाय मांगने लगी, जिसके बाद उसे घर लाया गया जहां वह स्वस्थ है और उसे अस्पताल जाने की भी जरूरत नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।