10 सेकेंड तक 'किस' आपको रखेगा फिट!
(India) वैसे तो दो लवर्स के लिए किसिंग से अधिक रोमांटिक कुछ और नही होता है लेकिन अगर यही किस आपको तरोताजा रखने में मददगार हो तो क्या कहना. जी हां! एक शोध की माने तो किसिंग ना केवल आपको शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी तरोताजा रखने में मददगार है, आम तौर पर खुलेआम किसिंग को अच्छा नही माना जाता है अगर बात लीप-लॉक करने की हो तो यह और भी बड़ा गुनाह बन जाता है लेकिन डेली मेल की खबर के मुताबिक एक एकेडमिक शोध के अनुसार किसिंग ना केवल आपको शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी तरोताजा रखता है, शिक्षाविदों के अनुसार अपने पार्टनर के साथ किसिंग करने से बैक्टीरिया का आदान-प्रदान होता है जो शरीर में बिमारीयों से लड़ने की क्षमता को विकसित करता है, वैज्ञानिकों का यह क्रांतिकारी विचार लवर्स के लिए एक वरदान सिद्ध हो सकता है जिससे वह अपने पार्टनर से अपने इमोशन को खुल कर व्यक्त कर सकें, शिक्षाविदों की मानें तो दस सेकंड तक किस करने पर 80 मिलियन यानि लगभग 8 करोड़ बग्स एक-दूसरें के शरीर में गुजरते हैं जो आपके शरीर में बिमारीयों से लड़ने की क्षमता को विकसित करते है और आपको हेल्दी रखते है, वैज्ञानिकों ने यह निष्कर्ष 21 कपल्स पर अध्ययन के बाद निकाला, जिसमें यह पाया गया कि किसिंग में जिन बैक्टीरिया का आदान-प्रदान होता है वह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने में मददगार होते है

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।