एक रिसर्च के मुताबिक सबसे ज्यादा गुलाम आधुनिक भारत में हैं।
(India) भारत में एक करोड़ 40 लाख लोग गुलाम यानी दास जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इन गुलामों में ज्यादातर जबरन विवाह, मजदूरी, मानव तस्करी और वेश्यावृति के धंधे में जबरदस्ती धकेले जाने वाले लोग हैं। यह संख्या विश्व में सबसे ज्यादा गुलामों वाले देश में भारत के प्रमुख स्थान होने की ओर इंगित करता है। यह बात गुलामी के खिलाफ काम करने वाली संस्था श्वॉक फ्रीश् के ग्लोबल स्लेवरी इंडेक्स 2014 में सामने आई है। गौरतलब है कि पूरी दुनिया में तकरीबन 3 करोड़ 60 लाख गुलाम हैं। इनमें से भारत से सबसे ज्यादा गुलाम हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चीन और तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है। इंडेक्स में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान जैसे देशों में निर्माण कार्यों में जबरन मजदूरी कराए जाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के आंकड़ों के अनुसार, तकरीबन दो करोड़ लोगों से जबरदस्ती मजदूरी करवाई जा रही है। वॉक फ्री संस्था ने 167 देशों में यह सर्वे कराया। सर्वे में पता चला कि दुनिया के लगभग सभी देशों में गुलामों से जुड़ी समस्याएं हैं। सिर्फ एशिया में ही 2.35 करोड़ गुलाम रहते हैं। सर्वे में कहा गया है कि एशिया और अफ्रीका के देशों में सबसे ज्यादा गुलाम मिलते हैं। यह एक बड़ी चुनौती के रूप में विश्व के सामने है। उल्लेखनीय है कि 2013 के सर्वे में गुलामों की संख्या इस साल के मुकाबले कम थी। इस साल सर्वे में गुलामी को आधुनिक मायने में परिभाषित किया गया। जनसंख्या के अनुपात के हिसाब से इस लिस्ट में मॉरिटोनिया में सबसे अधिक गुलाम हैं। इस अफ्रीकी देश में कुल जनसंख्या का चार पर्सेंट अभी भी गुलामी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर है। वॉक फ्री की रिपोर्ट में अपील की गई है कि गुलामी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग ही एकमात्र विकल्प है। इसके लिए जिम्मेदार सरकारों और व्यवसायिक घरानों पर जुर्माना लगाया जाए, तभी जबरन मजदूरी को रोका जा सकेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।