1. किसी पालतू जानवर के साथ समय गुजारें
पालतू जीव न सिर्फ बिना शर्तों के प्यार बांटते हैं, बल्कि उनके साथ समय गुज़ारने से आपके स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है | अद्ध्ययनों से पता चलता है कि जब आप अपने पालतू कुत्ते-बिल्ली को सहलाते हैं तो आपके शरीर में भी सेरोटोनिन, प्रोलाक्टिन और ऑक्सीटोसिन जैसे उत्साहवर्धक हारमोन्स का स्राव होता है, साथ ही साथ तनाव बढ़ाने वाले हानिकारक हार्मोन कम हो जाते हैं | नतीज़ा कम रक्त दाब, कम व्याकुलता, और कहीं बेहतर प्रतिरोधक क्षमता।
2. गहरी सांस लें
कुछ खुशबू ख़रीद लाइए, गुलाब की, बेले चमेली की और इस खुशबू में जोर से सांस लीजिये। इससे फ़ौरन ही आप तनाव मुक्त हो जायेंगे। खुशबू से कोर्टिसोल नाम का तनाव बढ़ाने वाला हार्मोन भी कम हो जाता है। अगर आपको खुशबू का इस्तेमाल पसंद नहीं है, तो गहरी सांस लेने का अभ्यास कीजिये। ढेर सारा ऑक्सीजन जब आपके रक्त प्रवाह के साथ जाता है तो तनाव अपने आप ही कम होने लगता है।
3. अव्यवस्था हटायें
कम जगह में ढेर-सी चीज़ों से घिरे हैं आप? काफी ज्यादा सामान आपको अभिभूत कर देता है, आप पर उनका दबाव बढेगा और आप तनाव में आ जायेंगे | अस्त-व्यस्त चीज़ें अपने साथ अनचाही अकुलाहट ले आती हैं। इसलिए विशेषज्ञों की राय है कि अस्त-व्यस्त चीजों को क़रीने से रखें। हर चीज़ को एक ही बार में हटाने का प्रयास मत कीजिये। ये आपकी परेशानी और बढ़ा देगा। एक छोटे कोने से शुरू कीजिये और धीरे-धीरे बड़ी चीज़ों की तरफ बढ़िए। क़ायदे से सजी जगह एक संतोषजनक आराम का एहसास देती है।
4. जोर-जोर से गाना गाइये
आखरी बार कब आपने दिल खोलकर ऊंची आवाज़ में कोई गाना गाया था? रेडियो चलाइये और गाना शुरू कीजिये। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना अच्छा या कितना बुरा गाते हैं। अध्ययन बताते हैं कि गाने से आप अच्छा महसूस करते हैं। गाने से आपके सांस लेने, आपके हृदय और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बल मिलता है।
5. घर के काम निपटाएं
हालांकि ये उबाऊ लग सकता है, पर रोजमर्रा की जरूरत है। काम को एक अलग तरीके से करने की कोशिश कीजिये। अपना प्रिय टीवी शो या पसंदीदा संगीत बजाइये, अपने सभी लंबित कार्यों की एक सूची बनाइये और काम शुरू कीजिये | कुछ इकठ्ठा हो गई कैलोरी तो ख़र्च होगी ही, काम ख़त्म होने पर आप थका हुआ और परेशान भी नहीं महसूस करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।