(India)
साउथ अफ्रिका के जोहानिसबर्ग में ऐसा ही दिलचस्प वाकया सामने आया है, जोहानिसबर्ग में लोग चूहों से इतने परेशान हो चुके हैं कि यहां कि एक चैरिटी संस्थान ने 60 चूहे मारने पर मोबाइल फोन मुफ्ट में देने का ऐलान किया है, आपको बता दें कि यहां के कई इलाकों में चूहों ने जबरदस्त आतंक मचा रखा है, यहां चूहे लोगों को इतना परेशान कर रहे हैं कि लोगो का जीना मुश्किल हो गया है, चूहे से फैले आतंक की वजह से यहां के लोगों ने लोकल चैरिटी को एक लेटर लिखा, जिसके मद्देनजर इस संस्था ने 'चूहा मारो फोन पाओ' नामक स्कीम निकाली, यह संस्था इस स्कीम की जानकारी देने के लिए लोगों के पास एसएमएस भेजती है, जो भी व्यक्ति 60 चूहे मारकर संस्था के पास लेकर जाता है संस्था उसे गिफ्ट के तौर पर मोबाइल फोन देती है, आपके जानकारी के लिए बता दें कि यह स्कीम जोहानिसबर्ग में इतनी हिट हो चुकी है कि लोग दिनभर चूहों की तलाश कर रहे हैं, कई लोग तो एक नहीं दो-दो फोन जीत चुके हैं
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।