शराब पीने के लिए सड़क पर हेलिकॉप्टर चलाकर पहुंचा पब
(DELHI, DELHI) ऑस्ट्रेलिया-अकसर लोग कहते हैं शौक बड़ी चीज है। लेकिन, कई बार शौक पूरा करने के लिए लोग ऐसी हरकतें कर देते हैं जो ना केवल दूसरे के लिए बल्कि खुद के लिए भी परेशानी का सबब बन जाती हैं। ऑस्ट्रेलिया में भी एक शख्स ने ऐसा ही कुछ किया जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

एंटनी फिलिप वाइटवे नाम के इस शख्स को जब शराब पीने का मन हुआ तो वह सड़क पर हेलिकॉप्टर चलाते हुए पब पहुंच गया। जब उसने पब के पार्किंग एरिया में अपना हेलिकॉप्टर खड़ा किया तो वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। हेलिकॉप्टर में पंखे नहीं थे। बाद में लोगों ने फिलिप की इस हरकत पर आपत्ति जताई और पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और पब के अंदर से फिलिप को पकड़ लिया। उन्होंने हेलिकॉप्टर से संबंधित कुछ सवाल किए। पूछताछ में पता तला कि फिलिप के पास हेलिकॉप्टर चलाने का लाइसेंस भी नहीं था। इतना ही नहीं, उन्होंने हेलिकॉप्टर के इंजन को वह बहुत ही खतरनाक तरीके से चला रखा था, जिससे इसके फटने का डर था। अगर ऐसा होता तो कई लोगों की जानें जा सकती थीं। पुलिस ने फिलिप को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 2 लाख 64 हजार रुपये का जुर्माना दिए जाने का आदेश दिया गया। अब फिलिप को अपने जब्त हेलिकॉप्टर की वापसी का इंतजार है। उसका कहना है कि वह अब कभी भी ऐसी हरकत नहीं करेगा। साथ ही वह हेलिकॉप्टर का भी अच्छी तरह रंग-रोगन करवाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।