इंडोनेशिया: यहां भर्ती से पहले महिलाओं को पास करना पड़ता है 'वर्जिनिटी टेस्ट'
(India) एक अंग्रेजी पत्रिका छपी खबर के मुताबिक अगर इंडोनेशिया में महिलाओं को पुलिस फोर्स में भर्ती होना है तो उन्हें 'वर्जिनिटी टेस्ट' पास होना लाजमी है, यही नहीं वहां के नियमों के मुताबिक महिला का अविवाहित होना भी जरूरी है, इंडोनेशिया के नेशनल पुलिस वेबसाइट पर भी यह बातें लिखी हुई हैं कि महिलाओं को पुलिस फोर्स में आने से पहले 'वर्जिनिटी टेस्ट' से गुजरना होगा, ह्यूमन राइट्स वाच ने इंडोनेशिया के 6 शहरों के महिला पुलिस फोर्स से बात की, सभी महिला पुलिस कर्मियों का यही कहना था कि उन्हें 'टू-फिंगर टेस्ट' से गुजरना पड़ा और यह टेस्ट बेहद ही खौफनाक है, इस टेस्ट के दरम्यान उन्हें असहनीय पीड़ा से गुजरना पड़ा, दरअसल 'टू-फिंगर टेस्ट' में दो अंगुलियों पर जेल लगाकर महिलाओं के गुप्तांगों में डाला जाता है और यह चेक किया जाता है कि महिला वर्जिन है कि नहीं,,दो जेनडर के बीच भेदभाव करने वाला यह टेस्ट बेहद ही शर्मनाक है, 'वर्जिनिटी टेस्ट' से गुजर चुकी महिलाओं का कहना है कि जो भी इच्छुक महिला इस टेस्ट में पास नहीं हो पाती है उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है, वहीं दूसरी तरफ इंडोनेशिया के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि यह टेस्ट सिर्फ यह जानने के लिए किया जाता है कि महिला कहीं किसी जननांग रोग से पीड़ित तो नहीं है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।