में गंजेपन के कारण, लक्षण और उपचार की विधियां।
पुरुषों में गंजापन का कारण
पुरुषों में गंजेपन के मामले पिछले कुछ सालों में इतने बढ़े हैं कि करीब 50 प्रतिशत पुरुषों को समय से पहले गंजेपन की समस्या होती है जबकि 80 प्रतिशत पुरुष 70 साल की उम्र तक पूरी तरह गंजे हो जाते हैं। पुरुषों में एलोपेसिया यानी गंजापन का मुख्य कारण जीन्स व मेल सेक्स हार्मोन हैं। ऐसे में पुरुषों में मांग के पास व सिर के मध्य भाग में बाल झड़ने से गंजेपन की शुरुआत होती है। एलोपेसिया के दौरान पुरुषों के सिर की वे कोशिकाएं (हेयर फोलिकल) प्रभावित होती हैं जिनसे बाल निकलते हैं। इसमें तेजी के साथ हेयर फोलिकल सिकुड़ने लगते हैं जिससे बाल पतले होते जाते हैं और फिर गिरने लगते हैं। इस दौरान हेयर फोलिकल से नए बाल निकलने बंद तो हो जाते हैं लेकिन ये कोशिकाएं जीवति रहती हैं, यानी इसके उपचार की पूरी गुंजाइश है।
महिलाओं में गंजेपन का कारण
करीब एक तिहाई महिलाएं एलोपेसिया की समस्या से जूझती हैं जबकि मेनोपॉज के बाद दो तिहाई महिलाओं को सिर के किसी विशेष हिस्से में गंजेपन का सामना करना पड़ता है।महिलाओं में एलोपेसिया की वजहें पुरुषों की तुलना में अधिक हैं। पुरुषों की तरह ही महिलाओं में एंड्रोजन हार्मोन के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं। इसमें सिर में मांग के आसपास के बालों का झड़ना शुरू होता है जो धीरे-धीरे सिर के पूरे भाग के गंजेपन में बदल जाता है। इसके अलावा, कोई विशेष स्वास्थ्य समस्या, शारीरिक व मानसिक तनाव, मेनोपॉज के बाद हार्मोनल बदलाव, मेडिकल हिस्ट्री, किसी खास तरह का उपचार आदि भी संबंधित हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।