सर्दी में डेकोर की बात हो तो आप फायर प्लेस को न भूलें। लिविंग रूम के किसी कोने में फायर ब्रिक्स से चार बाय चार या तीन बाय तीन वर्गफीट वाला फायर प्लेस बनवाएं। उसके लुक के हिसाब से उसके ऊपर की दीवार पर स्टोन, टाइल या वुड पैनलिंग करें। इसमें चिमनी लगाना भूलें। चिमनी सही साइज और सही सक्शन पॉवर की होना जरूरी है।
कार्पेट एंड रग्स
सर्दी में फर्श को ठंडा होने से बचाने के लिए रग्स और कार्पेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें उन स्थानों पर रखें जहां आप बैठते हैं। जैसे- कॉफी टेबल, स्टडी टेबल आदि। इसके लिए जूट और बैंबू की चटाइयां भी काफी मददगार होंगी। अगर स्वास्थ्य ठीक रहे और घर में मौसम के अनुसार सुविधाएं हों तो सर्दी का यह मौसम और सुहाना हो सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।