यात्रियों के जोश ने साइबेरिया में एक हैरतअंगेज कारनामे को अंजाम दिया। यात्री बर्फ में जमे विमान को धक्का लगाकर कई मीटर दूर तक ले गए। विमान माइनस 52 डिग्री तापमान की वजह से हवाई पट्टी पर ही जम गया था। घटना का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को एक यात्री ने इसका वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया। घटना मंगलवार को इगारका हवाई अड्डे पर हुई। मॉस्को से इगारका 2800 किमी उत्तर में स्थित है। वीडियो में यात्रियों का एक समूह विमान को धक्का लगाता नजर आ रहा है। भारी-भरकम मोटे ओवरकोट पहने यात्री एक-दूसरे को जोश दिलाने वाले नारे लगाते हुए विमान को धकेलते हुए कई मीटर तक ले जाते हैं।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।