(India)
गूगल दुनियाभर में सर्वाधिक सर्च किए गए विषयों, व्यक्तियों और अन्य तथ्यों की लिस्ट हर साल जारी करता है। भारत के संदर्भ में गूगल की यह लिस्ट कई चौंकाने वाले आंकड़े पेश कर रही है। इस साल के 'मोस्ट सर्चड पीपल' की ही बात करें तो इस मामले में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सनी लियोनी बड़े-बड़े सेलेब्स पर भारी पड़ी हैं। साल 2014 में सनी लियोनी को गूगल पर सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया। इतना ही नहीं सनी को सर्च इंजन 'याहू' ने भी अपनी लिस्ट में टॉप पर रखा है। मार्केट के लिहाज से सनी के लिए ये आंकडे काफी फायदेमंद हो सकते हैं। सनी साल भर अपनी फिल्मों या फिर आइटम सॉन्ग के चलते सुर्खियां पाती रही हैं। गूगल की इस लिस्ट में दूसरा नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है। भारत में साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी छाए रहे और इसके बाद उनके कार्यकाल के दौरान भी कई ऐसे मौके आए जब उन्होंने गूगल पर खूब ट्रेंड किया। सनी लियोनी और पीएम मोदी के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का जलवा देखने को मिला है। सलमान अपनी फिल्म जय हो, 'किक' और 'बिग बॉस' की वजह से गूगल पर छाए रहे। यही नहीं इस साल सलमान बहन अर्पिता की शादी की खबरों के चलते भी उन्हें खूब सर्च किया गया गूगल की इस लिस्ट में सलमान के बाद उनकी ही एक्स गर्लफ्रेंड रही कैटरीना कैफ का नंबर आता है। कैटरीना को इस लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। कैटरीना की फिल्म 'बैंग बैंग' बाक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में टॉप पर रही। इतना ही नहीं कैटरीना इस साल अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में खूब रही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।