मुन्नर
यह केरल का सबसे खबूसूरत हनीमून स्पॉट माना जाता है। शादी के बाद आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ हसीन पल बिता सकते हैं, क्योंकि यहां पर शांति और प्राकृतिक सुंदरता आपके निजी पलों में नए रंग घोल देगी। यहां के झरने, नदी, वाटरफॉल, चाय के बागान आपके रोमांस को रोमांचक बना देंगे। यहां पर हनीमून आपको ज़्यादा महंगा भी नहीं पड़ेगा। आप यहां 4-5 दिन रुककर ही पूरा आनंद ले सकते हैं।
ऊटी भी हनीमून स्पॉट्स में से एक बेहतर जगह है। यहां आपको अच्छे होटल, कॉटेज, रेस्त्रां कम बजट में मिल सकते हैं। यह जगह एडवेंचर से भी भरपूर है। यहां पर आप ट्रेकिंग, एंगलिंग और हैंड ग्लाइडिंग भी कर सकते हैं। कपल्स के लिए ऊटी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। शादी के बाद आप अपनी लाइफ की शुरुआत ऊटी जैसी खूबसूरत जगह से कर सकते हैंसाउथ इंडिया की यह जगह बेहद ही सुंदर है। यहां पर चाय के बागान और नेशनल पार्क में घूमने का आपको पूरा मौका मिलेगा। यहां का नज़ारा बेहद ही रोमांचक और आकर्षकण से भरपूर है। यह आपके रोमांस को और बढ़ा देगा। यहां पर आप इडुक्की डैम भी घूम सकते हैं। साथ ही, हाथी की सवारी का लुत्फ भी ले सकते हैं।तमिलनाडु में कोडाइकनाल हिल स्टेशन की रानी के रूप में माना जाता है। यहां की पहाड़ियां आपका मन मोह लेंगी और आपका मन रोमांस से भर जाएगा। यहां पर आपको काफी सारी जगहें खूबसूरत लगेंगी। यहां की झील वाटर लिली के फूलों से भरी हुई हैं। नदियां और झरने मनमोहक लगते हैं। यह आपके लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन हो सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।