(India)
उम्र की इस पड़ाव पर जब इंसान को संन्यास आश्रम में जिंदगी बसर करनी चाहिए तो वह चला है निकाह करने, वो भी अपनी पोती की उम्र की लड़की से. जिसकी उम्र महज 22 साल है, वैसे तो आपने आज तक ऐसे कई किस्से सुने होंगे जिसमें दुल्हे की उम्र, दुल्हन से दो गुनी या तीन गुनी होगी लेकिन ऐसी घटना आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी जैसे इस जोड़े की कहानी है, जी हां! यह सच है, फ्यूचर ऑफ दुबई की खबर के मुताबिक इराक में रहने वाले 92 साल के मुसली मोहम्मद अल मुजामी ने 22 साल की एक नौजवान लड़की से शादी रचाई, आपको बता दें कि ये शादी बगदाद के नजदीक गुब्बन नाम के गांव में हुई और इस शादी में चार घंटों तक गाना-बजाना और नाचना चलता रहा, मुसली पेशे से एक अमीर किसान हैं और उनकी पहली पत्नी का देहांत तीन साल पहले ही हो गया था, मुसली अपनी पहली पत्नी के साथ 58 साल बिता चुके थे, मुसली को पहली पत्नी से उन्हें 16 बच्चे हुए, मुसली ने जब 22 साल की लड़की से 92 साल की उम्र में ब्याह रचाया तो उनके मुताबिक वो एक बार फिर से जवान हो गए, आपको जानकर ताज्जुब होगा कि मुसली ने अपनी शादी अपने दो पोतों के साथ ही की, उनके दो पोते जिनकी उम्र 16 और 17 साल है, उन्होंने अपने दादा मुसली के साथ ही एक ही मंडप में शादी की, आस-पास के सभी लोगों ने बड़ी खुशी के साथ इस शादी में शिकरत की और उसका हिस्सा बनें
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।