(India)
110 वर्षीय नजर सिंह ने 1965 में इंग्लैंड आने के बाद पहली बार क्रिसमस के बारे में सुना, उन्होंने एक अखबार को बताया, ‘‘इंग्लैंड आने के बाद से मुझे उपहार लेने और तोहफे देने में गर्व महसूस होता है, हालांकि मेरे पास अब मांगने के लिए और कुछ नहीं है.’’ इस साल नजर सिंह क्रिसमस अपने परिवार के साथ मनाएंगे, हालांकि वह अपने सभी नौ बच्चों, 34 नाती-पोतों और 63 परनाती-परपोतों से नहीं मिल पाएंगे, नजर सिंह इंग्लैंड के उत्तरी हिस्से में सुन्दरलैंड में अपने 61 वर्षीय बेटे चैन सिंह के साथ रहते हैं, चैन सिंह का कहना है, ‘‘हम हमेशा उनके लिए गरम कपड़े लेते हैं, और हां व्हिस्की भी, हम उसे नहीं भूल सकते.’’ दुनिया में नजर सिंह से ज्यादा उम्र के महज दो व्यक्ति हैं, जापान के 111 वर्षीय सकारी मोमोई और यासुतारो कोईदे, अपने जीवन में नजर सिंह ने दोनों विश्व युद्ध, टाइटेनिक का डूबना, रंगीन टेलीविजन का विकास और चन्द्रमा पर पहला कदम सबकुछ देखा है, नजर सिंह ने अखबार को बताया, ‘‘मुझे बहुत अच्छा लगता है और बहुत खुश हूं, मैं अभी भी स्वस्थ और ताकतवर महसूस करता हूं, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह जब चाहे मुझे अपने पास बुला ले.’’ उनका कहना है, ‘‘मेरे साथ बहुत अच्छा परिवार है और यही वजह है कि मैं यहां तक पहुंचा हूं.’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।