यदि आप प्राकृतिक सुंदरता से संपन्न शानदार मरुस्थल की सैर करना चाहते हैं, तो गुजरात में कच्छ का रण सर्वश्रेष्ठ है। दिसंबर से मार्च तक यहां आनंद चरम पर होता है, क्योंकि इस दौरान मैदान सूखा होता है और चारों ओर नमक का रेगिस्तान नजर आता है। इसी समय यहां गुजरात उत्सव भी होता है।
घूमने लायक स्थान : नमक के पहाड़, मैदान और कच्छ का हस्तशिल्प देखना न भूलें। कच्छ की विशिष्ट शैली की कढ़ाई-बुनाई बहुत प्रसिद्ध है। रण उत्सव के दौरान यहां रात में कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
यूएसपी : गुजरात उत्सव का आयोजन कच्छ के रण में ही होता है। यहां गुजरात की संपूर्ण संस्कृति को एक ही स्थान पर देखने का सौभाग्य प्राप्त होता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।