18,112 सांता क्लॉज के साथ बनाया गिनीज रिकार्ड
(India) इससे पहले उत्तरी आयरलैंड में डेरी ने 13,000 सांता क्लॉज के साथ यह रिकार्ड बनाया था, त्रिशूर में एक जगह पर जुटाए गए इस सांता क्लॉज के समारोह को 'बाउन नताले 2014' नाम दिया गया और इसके पीछे आर्कबिशप एंड्रज थजत की महत्वपूर्ण भूमिका रही, पिछले साल उन्होंने एक स्थान पर पांच हजार सांता क्लॉज इकट्ठा किया था, गिनीज वर्ल्ड के अधिकारी शनिवार को इस समारोह के अवसर पर मौजूद थे,ब्रिटेन से आए गिनीज की प्रतिनिधि लूसिया ने इस अवसर पर घोषणा की कि एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में सांता क्लॉज के जुटाने का कीर्तिमान गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया जाएगा, गिनीज की टीम ने नई तकनीक के जरिए सांता क्लाज की गिनती की, इसी वजह से हर सांता पर बारकोड का इस्तेमाल किया गया था, उल्लेखनीय है कि त्रिशूर केरल की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में मशहूर है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।