मंगल ग्रह पर है एलियन का ताबूत?
(India) जो हूबहू एक ताबूत जैसी नजर आती है। द इंक्यूजाइटर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यूट्यूब पर पोस्ट किए गए वीडियो को देखकर पहले तो इस वस्तु के बारे में कुछ पता नहीं लगता, लेकिन नजदीक से देखने पर मालूम होता है कि यह ताबूत जैसी कोई चीज है। यूएफओ साइटिंग्स डेली के शोधकर्ता स्कॉट वारिग ने कहा, पत्थर की यह वस्तु ताबूत जैसी दिखती है। इसकी लंबाई एक मीटर और ऊंचाई डेढ़ फीट के करीब है। वारिग के अनुसार संभव है कि यह वस्तु कोई चट्टान ही हो, जिसने वक्त के साथ इस तरह का आकार ले लिया हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि नासा अपने क्यूरियोसिटी रोवर को इस वस्तु के पास भेजकर इसका नजदीक से आंकलन कराएगा। मंगल ग्रह पर पहुंचा नासा का रोवर अब तक वहां से कई महत्वपूर्ण तस्वीरें भेज चुका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।