शादी के बाद क्या पहनकर जाएं office
(India) ब़ेशक आपके पास घर और बाहर में होने वाले इवेंट के लिए काफी कपड़े होंगे, पर जब बात office की आती है तो आप सोच में पड़ जाती हैं। इसमें घबराने की ज़रूरत नहीं। आज हम आपको बताएंगे कि अपने वार्डरोब में कैसा कलेक्शन रखें कि boss के साथ-साथ आपकी mom-in-law भी खुश रहें।
1. कैसे कपड़े का कलेक्शन रखे अपने वॉडरोब में
सभी workplaces के ड्रेस कोड एक जैसे नहीं होते। कहीं strict तो कहीं थोड़ा lenient ड्रेस कोड होता है। ऐसे में ड्रेस सिलेक्ट करने का सिर्फ एक मंत्र होता है balance. Bright दुपट्टे के साथ प्लेन कुर्ता आपको एक परफेक्ट लुक देगा। इसके अलावा, आप embellished कुर्ते को chiffon दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं। लेकिन इस बात का ध़्यान रहे कि आपके कपड़ो पर कढ़ाई, shiny fabrics और सितारे ज़्यादा न हो। अगर आपको western ड्रेस पहनना ज़्यादा पसंद है तो आप pop coloured शर्ट को regular blazer या जैकेट के साथ पहनें। इसके साथ ही आप नए शेप और silhouettes वाले crop top, palazzo pants या जैकेट भी ज़रूर ट्राय करें।
2. ऐसा हो accessories कलेक्शन
Formal कपड़ों के साथ अम्बी प्रिंट वाले शॉल लेकर आप ख़ुद को एक बिलकुल अलग लुक दे सकती हैं। गर्मियों में इन्हें scarf के साथ ट्राय करें। इसके अलावा, कानों में सिंपल studs, हाथों में एक statement रिंग और पैरों में बिना glitter वाले चप्पल पहनें। इसके साथ ही ऐसी ज्वैलरी सिलेक्ट करें जो क्लासिक होने के साथ-साथ मॉडर्न भी हो। Office जाने के लिए ये accessories आपके लिए बेस्ट हैं।
3. ऐसे ज्वैलरी जो हो ट्रेडिशनल पर स्टाइलिश - अगर आप office में मंगलसूत्र पहन कर जाना चाहतीं है, तो ऐसे मंगलसूत्र पहने जो office जाने वाली वुमन को ही ध्यान में रख़कर बने हैं। छोटी-छोटी चेन्स और हल्की चमक वाला यह मंगलसूत्र काफी कम वज़न का होता है। आजकल कई लड़कियों को ऑफिस में चूड़ा पहनना embarrassing लगता है। वो चूड़े को long-sleeved शर्ट से ढक देती हैं या फिर उसका सिर्फ थोड़ा portion पहनती हैं। लेकिन हम कहते हैं कि आप अपने चूड़े को फैशन statement बनाइए। इसे plain white शर्ट के साथ red स्कार्फ या red lipstick से मैच कीजिए!
4. कैसे करें मेकअप - इसे जितना सिंपल रखेंगी उतना ही अच्छा होगा। लेकिन आप अपने लुक को ट्रेडिशनल रखना चाहती हैं, तो बिंदी और सिंदूर का यूज़ कर सकती हैं। पर ध्यान रहे ट्रेडिशनल दिखने की चाहत में आप कुछ ज़्यादा ही सिंदूर का इस्तेमाल न कर लें। इससे बचने के लिए आप liquid में आने वाली सिंदूर का यूज़ करें। इसे बस अपनी मांग की tip पर लगाएं और पाएं एक ट्रेडिशनल, लेकिन स्टाइलिश लुक।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।