चीकू बढ़ाता है इम्युनिटी पावर
(India) प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद- चीकू गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी उपयोगी माना जाता है। यह गर्भावस्था में कमजोरी, घबराहट और चक्कर आने जैसे प्रभावों को भी कम करता है पाचन तंत्र- पके हुए चीकू में पोटेशियम, तांबा, लोहा, विटामिन ए, बी, सी, फोलेट, नियासिन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो पाचन प्रक्रिया को दुरूस्त करते हैं। चीकू कब्ज और दस्त को दूर करने में सहायक होता है। यह शरीर में रक्त की कमी यानी एनीमिया होने से भी रोकता है। इम्यूनिटी पावर- चीकू में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। इसे खाने से हमारी इम्यून पावर यानी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। चीकू ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है। इसके गूदे में 14 प्रतिशत शर्करा की मात्रा होती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैरोटिन और अल्प मात्रा में आयरन व विटामिन भी होता है। कैंसर- बेंगलूरू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के अनुसार चीकू में मौजूद "मेथानॉलिक फाइटोकैमिकल" ट्यूमर में एपोप्टॉसिस की क्रिया को बढ़ावा देने में उपयोगी होता है। यह कैमिकल कैंसर के इलाज के लिए दवा निर्माण में मददगार हो सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।